BHU में चिकित्सा अधीक्षक और ट्रॉमा सेंटर प्रभारी को कार्यभार दिलाने की मांग, छात्रों ने कुलपति कार्यालय का किया घेराव

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों ने सर सुंदरलाल चिकित्सालय के नवनियुक्त चिकित्सा अधीक्षक और ट्रॉमा सेंटर प्रभारी को तत्काल कार्यभार ग्रहण कराने की मांग को लेकर कुलपति कार्यालय का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन का नेतृत्व छात्र नेता शिवांश सिंह और हर्ष त्रिपाठी ने किया। छात्रों का आरोप है कि नई नियुक्तियां होने के बावजूद अब तक अधिकारियों को विधिवत कार्यभार नहीं सौंपा गया है, जिससे अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

Advertisement

छात्र नेताओं ने कहा कि सर सुंदरलाल चिकित्सालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में नियुक्त अधिकारियों को जल्द कार्यभार सौंपा जाना चाहिए, ताकि प्रशासनिक और वित्तीय कार्य पारदर्शी तरीके से संचालित हो सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि दो दिनों के भीतर निर्णय नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से चिकित्सा व्यवस्था को सुचारु करने और नियुक्तियों के अनुरूप तत्काल कार्यभार हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी करने की मांग की।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post