महामना वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित होने वाले मालवीय प्रेरणा सम्मान समारोह को लेकर बीएचयू के मधुवन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। सोसाइटी के अध्यक्ष विवेक सिंह (अभिषेक) ने बताया कि 18 जुलाई को होने वाले समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आईएएस, आईपीएस, न्यायिक सेवा के अधिकारी, प्रोफेसर, डीन, डायरेक्टर और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं को प्रेरित करने और विकसित भारत के निर्माण में छात्रों की भूमिका को रेखांकित करने का प्रयास है।इस दौरान कुंवर दिव्यांशु सिंह, अमित जायसवाल, प्रियांशु पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
Tags
Trending



