डर्बी शायर क्लब के अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर के नेतृत्व में हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता दिलीप कुमार की पांचवीं पुण्यतिथि पितरकुंड स्थित प्राचीन कुंड पर श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई गई। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा मछलियों को चारा खिलाकर उनकी स्मृति को नमन किया।
श्रद्धांजलि सभा में शकील अहमद जादूगर ने कहा कि 7 जुलाई 2021 को 98 वर्ष की आयु में दिलीप कुमार इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पेशावर (पाकिस्तान) में हुआ था। उन्होंने बताया कि दिलीप कुमार ने लगभग 57 वर्षों के फिल्मी करियर में 67 फिल्मों में अभिनय किया। शकील अहमद ने कहा कि दिलीप कुमार भारत के पहले ऐसे फिल्म कलाकार थे, जिन्हें सबसे अधिक फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त हुए। भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा।
![]() |
| Advertisement |
इस अवसर पर वाराणसी के सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि फिल्म सम्राट दिलीप कुमार को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाए तथा यह सम्मान उनके परिवार की ओर से सायरा बानो को प्रदान किया जाए।कार्यक्रम में गुफरान अहमद, मोहम्मद राजू, करीम अंसारी, इम्तियाज अहमद, इश्तियाक अंसारी, राहुल राजभर, उत्सव राजभर, जावेद हुसैन, गोपाल यादव सहित डर्बी शायर क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



