वाराणसी: शिवपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना शुद्धिपुर स्थित आर्द्रिका होटल के सामने की है, जहां सड़क पार करते समय महिला रोडवेज बस की चपेट में आ गई।
मृतका की पहचान आकांक्षा श्रीवास्तव, पत्नी राहुल श्रीवास्तव, निवासी अशोक विहार कॉलोनी, शिवपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह सुबह करीब 7 बजे अपने बेटे को संत अतुलानंद स्कूल छोड़कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान शुद्धिपुर स्थित आर्द्रिका होटल के सामने सड़क पार करते समय वाराणसी से जौनपुर जा रही एक रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
![]() |
| Advertisement |
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।



