विश्व हिंदू महासंघ में परिचय-पत्र एवं मनोनयन-पत्र वितरण, संगठन विस्तार का लिया संकल्प

विश्व हिंदू महासंघ की मुख्य जिला एवं महानगर समिति, मातृशक्ति समिति एवं गौ-रक्षा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में चेतमणि चौराहा स्थित कैफ़े में परिचय-पत्र  एवं मनोनयन-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नव नियुक्त पदाधिकारियों को परिचय-पत्र, मनोनयन-पत्र एवं संगठन का आधिकारिक पटका प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, गौ-रक्षा, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा जनसेवा के कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी और संगठन विस्तार को भी प्राथमिकता देने की बात कही गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल, जिला एवं महानगर स्तर केपदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Post a Comment

Previous Post Next Post