जैतपुरा में मकान की तीसरी मंजिल पर लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख; दमकल की देरी पर उठे सवाल

जैतपुरा थाना क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी फेस-1 स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

मकान मालिक अभिषेक सिंह के अनुसार आग लगते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन दमकल की गाड़ी करीब एक घंटे 50 मिनट बाद मौके पर पहुंची। उनका आरोप है कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती तो काफी सामान बचाया जा सकता था। आग में करीब 6 से 7 लाख रुपये का घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।

Advertisement

पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद फायर ब्रिगेड के नंबर पर लगातार फोन किए गए, लेकिन काफी देर तक कॉल रिसीव नहीं हुई। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली।

Advertisement

दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच कराने और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post