रोजगार मेले में उमड़े युवा, 20 कंपनियों ने दिए नौकरी के अवसर

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई करौंदी के संयुक्त तत्वावधान में स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, आईटीआई करौंदी परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने किया। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लेकर विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए साक्षात्कार दिए।

राजकीय आईटीआई करौंदी के प्रधानाध्यापक एम.के. सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में करीब 20 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें तीन कंपनियां वाराणसी की और शेष अन्य राज्यों की थीं। लगभग 500 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया और 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Advertisement

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और कौशल के आधार पर विभिन्न कंपनियों में रोजगार दिया जाएगा। शुरुआती वार्षिक वेतन 1.80 लाख से 2.40 लाख रुपये तक रहेगा। कुछ कंपनियां कर्मचारियों को आवास एवं भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराएंगी।

Advertisement

कार्यक्रम में युवाओं को कौशल विकास योजनाओं, उद्योगों की आवश्यकताओं और रोजगार के नए अवसरों की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेले युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Advertisement


Post a Comment

Previous Post Next Post