चोरी के आरोप में पकड़ा गया एक नाबालिग जिला अस्पताल से पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और उसकी तलाश के लिए कई टीमों को लगाया गया है।जानकारी के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले नाबालिग को चोरी के आरोप में पकड़कर बाल सुधार गृह भेजा गया था। कुछ दिनों बाद उसकी तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान नाबालिग ने मौके का फायदा उठाया और उसकी निगरानी कर रहे पुलिसकर्मियों को धक्का देकर वहां से भाग निकला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने जिलेभर में अलर्ट जारी कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी। अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि उसके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।
![]() |
| Advertisement |
वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने नाबालिग की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फरार नाबालिग को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश भी दिए गए हैं।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |



