गुंबद हादसे में मृतक के परिजनों से मिले समाजसेवी अश्वनी शुक्ला, दी आर्थिक सहायता

मुगलसराय थाना क्षेत्र में काली मंदिर गुंबद हादसे में जान गंवाने वाले पड़ाव डांडी ग्राम निवासी बलदेव यादव के परिजनों से मंगलवार को समाजसेवी अश्वनी शुक्ला ने मुलाकात कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की।

गौरतलब है कि 10 जुलाई को काली मंदिर के गुंबद ध्वस्तीकरण के दौरान अचानक गुंबद का हिस्सा गिरने से बलदेव यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के लिए अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।

Advertisement
मृतक के परिजनों से मुलाकात के दौरान अश्वनी शुक्ला ने कहा कि परिवार के सदस्य का असमय निधन बेहद दुखद और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ध्वस्तीकरण एवं निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Advertisement
इस अवसर पर अभिषेक दुबे, आशीष तिवारी, मनोज कुमार गौतम सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Advertisement


Post a Comment

Previous Post Next Post