मिर्जापुर में थाना समाधान दिवस: एसडीएम गुलाब चन्द्र ने की जनसुनवाई, भूमि विवादों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

 मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार (आईएएस) के निर्देश पर उपजिलाधिकारी/विशेष भूमि अर्जन अधिकारी (SLAO) गुलाब चन्द्र ने शनिवार को थाना विंध्याचल में आयोजित थाना समाधान दिवस में जनसुनवाई की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी (सिटी) अमित कुमार और थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों में से दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। वहीं कई भूमि विवाद संबंधी मामलों की सुनवाई कर दोनों पक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisement

एसडीएम गुलाब चन्द्र ने भूमि विवादों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए BNSS-2023 के तहत आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करने और थाना पुलिस को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग और पुलिस को भूमि कब्जे के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

Advertisement

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि मकान एवं अचल संपत्ति से जुड़े कब्जा विवादों में आवश्यकतानुसार मजिस्ट्रेट न्यायालय में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों तथा संबंधित कानूनी प्रावधानों के उल्लंघन के मामलों में भी कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश थाना पुलिस को दिए गए।

Advertisement


Post a Comment

Previous Post Next Post