नोएडा के मामूरा गांव स्थित PG में भीषण आग, 2 की मौत; 100 से अधिक लोगों का रेस्क्यू

नोएडा के फेज-3 थाना क्षेत्र के मामूरा गांव में बुधवार को एक बहुमंजिला पीजी (PG) भवन में भीषण आग लगने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग लगते ही इमारत में धुआं भर गया, जिससे वहां रह रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इमारत में मौजूद 100 से अधिक लोग अंदर फंस गए थे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कई दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया और सभी फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह ग्राउंड फ्लोर पर चार्ज हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर (ईवी) की बैटरी से निकली चिंगारी मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि धुएं की चपेट में आने से कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने भवन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इमारत से उठती ऊंची लपटें, धुएं का गुबार और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालते दमकलकर्मी दिखाई दे रहे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post