गंगा का जलस्तर दो दिनों में साढ़े पांच फीट बढ़ा, घाटों पर बढ़ी सतर्कता

वाराणसी में पिछले दो दिनों से मां गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। बताया जा रहा है कि महज दो दिनों में गंगा का जलस्तर करीब साढ़े पांच फीट बढ़ चुका है। बढ़ते जलस्तर का असर घाटों और गंगा पार के इलाकों में साफ दिखाई देने लगा है।

गंगा का पानी बढ़ने से 84 घाटों पर नाविक अपनी नावों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने और उनके रखरखाव में जुट गए हैं। वहीं तीर्थ पुरोहित भी अपनी चौकियों को ऊंचे स्थानों पर स्थानांतरित कर रहे हैं। गंगा पार के क्षेत्र में लगी करीब आधा दर्जन गोमती जलमग्न हो गई हैं।

Advertisement

बढ़ते जलस्तर के साथ गंगा में जलकुंभी, कूड़ा-कचरा और अन्य अपशिष्ट भी बहकर आ रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं और यात्रियों को गंगा स्नान में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

मां गंगा निषाद राज सेवा समिति, उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद 'गुरु' ने बताया कि उत्तराखंड के बांधों और डैमों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से गंगा किनारे सतर्कता बरतने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

Advertisement


Post a Comment

Previous Post Next Post