सावन माह में शुरू हुई कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने मंगलवार को प्रदेशभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ हाईलेवल ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी एडीजी जोन, पुलिस आयुक्त, आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी शामिल हुए।
डीजीपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान 'जीरो इंसिडेंट, जीरो एक्सीडेंट' के लक्ष्य के साथ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि डीजे की ऊंचाई और ध्वनि सरकार व न्यायालय के निर्धारित मानकों के अनुरूप ही होनी चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
![]() |
| Advertisement |
उन्होंने कांवड़ मार्गों, शिविरों और घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, संवेदनशील स्थानों की पहचान कर लगातार निगरानी रखने, बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों, टेथर्ड ड्रोन और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के अधिकतम उपयोग पर भी जोर दिया, ताकि किसी भी अफवाह या कानून-व्यवस्था की स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
![]() |
| Advertisement |
बैठक में डीजीपी ने लंबित गंभीर मामलों की जांच में तेजी लाने, सक्रिय अपराधियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
![]() |
| Advertisement |



