घरेलू विवाद बना हादसे की वजह, जहर खाने के बाद स्कूल वैन से टकराई कार

गाजियाबाद के एक दंपति ने कथित तौर पर घरेलू विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया और कार लेकर घर से निकल पड़े। उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित होकर एक स्कूल वैन से टकरा गई।

दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।

Advertisement

राहत की बात यह रही कि हादसे के समय स्कूल वैन में कोई बच्चा सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। शुरुआती जांच में घटना के पीछे घरेलू विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

Advertisement




Post a Comment

Previous Post Next Post