रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल की पहली महिला अध्यक्ष बनीं डॉ. रितु गर्ग, 42वें अधिष्ठापन समारोह में संभाला कार्यभार

वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल का 42वां अधिष्ठापन समारोह रविवार को एक होटल में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल रहे। इस अवसर पर डॉ. रितु गर्ग ने वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। क्लब के 42 वर्ष के इतिहास में पहली बार किसी महिला को अध्यक्ष चुना गया, जिसे ऐतिहासिक उपलब्धि माना गया।

अपने संबोधन में डॉ. रितु गर्ग ने कहा कि रोटरी सेवा, नेतृत्व और मानवता का वैश्विक मंच है तथा उनका लक्ष्य समाज में स्थायी एवं सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व, पर्यावरण संरक्षण, सदस्यता विस्तार और रोटरी फाउंडेशन को वर्ष 2026-27 की प्रमुख प्राथमिकताएं बताते हुए सभी सदस्यों से सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने अगस्त 2026 में वाराणसी में प्रस्तावित डिस्ट्रिक्ट इंटरसिटी कार्यक्रम में सभी रोटेरियनों को आमंत्रित भी किया।

Advertisement

मुख्य अतिथि रविन्द्र जायसवाल ने रोटरी क्लब द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि डॉ. रितु गर्ग के नेतृत्व में क्लब सेवा और नवाचार के नए आयाम स्थापित करेगा। समारोह में नई कार्यकारिणी ने भी शपथ ग्रहण की, जिसमें ललित गुप्ता ने सचिव और सीए रवि कुमार सिंह ने कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्व संभाले।

Advertisement

समारोह में विभिन्न रोटरी क्लबों के पदाधिकारी, शहर के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में रोटेरियन और उनके परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिशिर उपाध्याय और गजानंद जोशी ने किया, जबकि अंत में आभार रवि सिंह ने व्यक्त किया।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post