आदित्य नगर में इंटरलॉकिंग सड़क व जल निकासी निर्माण कार्य का शिलान्यास, 10.47 लाख की लागत से होगा विकास कार्य

वाराणसी। मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना वर्ष 2025-26 के तहत आदित्य नगर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए लेन नंबर-5 में इंटरलॉकिंग सड़क एवं जल निकासी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी और कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से शिलान्यास कर विकास कार्यों की शुरुआत की। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद श्याम भूषण शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

यह निर्माण कार्य विकास पटेल के आवास से कमला पटेल के आवास तक लगभग 70 मीटर लंबाई में कराया जाएगा, जिस पर जीएसटी सहित लगभग 10.47 लाख रुपये की लागत आएगी। परियोजना का क्रियान्वयन जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), वाराणसी द्वारा किया जाएगा।

Advertisement

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी, आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं के माध्यम से शहर के सभी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है, जिससे आमजन के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post