गुरु रविदास जन्मस्थली क्षेत्र में जलभराव व गंदगी से लोग परेशान, नियमित सफाई की उठी मांग

वाराणसी। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जन्मस्थली क्षेत्र में जलभराव, गंदगी, जाम नालियों और बदहाल सड़कों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पूरे इलाके में साफ-सफाई, सड़क मरम्मत और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाती हैं, लेकिन कार्यक्रम समाप्त होते ही क्षेत्र फिर अपनी पुरानी बदहाल स्थिति में पहुंच जाता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलभराव और गंदगी के कारण आम नागरिकों, श्रद्धालुओं तथा राहगीरों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

Advertisement

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि गुरु रविदास जन्मस्थली क्षेत्र में केवल वीआईपी दौरों के दौरान ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष नियमित साफ-सफाई, जल निकासी, नालियों की सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय लोगों और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता अमन यादव ने भी प्रशासन से शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post