श्री हरिहरा महादेव फाउंडेशन ने अंध विद्यालय में कराया भंडारा, दृष्टिबाधित विद्यार्थियों का किया सम्मान

वाराणसी। भेलूपुर क्षेत्र स्थित अंध विद्यालय में श्री हरिहरा महादेव फाउंडेशन की ओर से सेवा, सम्मान एवं भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 250 ब्राह्मणों को भोजन कराया गया, वहीं विद्यालय में अध्ययनरत दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को भोजन कराने के साथ अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में फाउंडेशन से जुड़े बेंगलुरु (कर्नाटक) के नारायण मूर्ति ने बताया कि यह आयोजन कृष्णा प्रसाद के सहयोग से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य सनातन संस्कृति एवं हिंदू संस्कारों को बढ़ावा देने के साथ सेवा भाव को समाज में स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों को प्रसाद एवं भोजन कराकर मानव सेवा का संदेश दिया गया।

Advertisement

काशी प्रवास के अनुभव साझा करते हुए नारायण मूर्ति ने कहा कि काशी मोक्ष की नगरी है, जहां का आध्यात्मिक वातावरण हर व्यक्ति को आत्मिक शांति का अनुभव कराता है। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर की भव्यता की सराहना करते हुए इसे दिव्य और अद्भुत बताया।

Advertisement

इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की सराहना करते हुए बाबा विश्वनाथ से देश की उन्नति, सनातन संस्कृति के संरक्षण और जनकल्याण की प्रार्थना की।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post