वाराणसी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, विद्यार्थियों को बांटे गए पौधे

पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं पर्यावरण ऋषि अनिल सिंह के संरक्षण में महामना मालवीय इंटर कॉलेज परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को 5000 पौधे वितरित किए गए और उनके संरक्षण व देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईएफएस रवि सिंह और विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रमणि सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अतिथियों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के साथ अधिक से अधिक पौधारोपण करने की शपथ दिलाई गई।

Advertisement

आईएफएस रवि सिंह ने कहा कि पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना भी हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।

Advertisement

वहीं, अनिल सिंह ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना भी है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post