हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में गैंग का एक शूटर घायल हो गया। वहीं, मुठभेड़ के बाद उसके अन्य साथी मौके से भाग निकलने में सफल रहे।

पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह के कुछ अपराधी क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में अभियान चलाया। इसी दौरान अपराधियों से पुलिस का सामना हो गया और दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई।

Advertisement

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक अपराधी को गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रिंस खान गैंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। गिरोह से जुड़े अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और उन्हें पकड़ने के लिए अभियान जारी है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post