IMD का अलर्ट: यूपी, दिल्ली और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अगले 7 दिन भारी बारिश के आसार

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों के लिए अगले सात दिनों का वर्षा पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड सहित कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 30 जुलाई को तेज बारिश के साथ 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भी गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं, जिससे उमस से राहत मिलेगी, हालांकि जलभराव और यातायात प्रभावित होने की संभावना बनी रहेगी।

Advertisement

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और नदियों-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post