नेपाल भागने की फिराक में था 50 हजार का इनामी फैज आलम, लखनऊ से गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया

कानपुर पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहा 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश फैज आलम आखिरकार लखनऊ के अलीगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के डर से वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और नेपाल भागने की तैयारी कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, फैज आलम 68 बैंक खातों के माध्यम से करीब 3200 करोड़ रुपये के कथित अवैध लेनदेन के मामले में आरोपी महफूज उर्फ पप्पू छुरी का बेटा है। पिता की गिरफ्तारी के बाद से वह फरार चल रहा था, जिसके चलते उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Advertisement

जांच में यह भी सामने आया कि फरारी के दौरान फैज ने लुधियाना, पंजाब और चंडीगढ़ के कई होटलों में ठिकाने बदले। पुलिस अब पूरे गिरोह की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी कर रही है। साथ ही गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Advertisement

पुलिस को जांच में यह जानकारी भी मिली है कि महफूज और फैज पहले बड़ी मात्रा में नकदी लेकर नेपाल गए थे। आशंका जताई जा रही है कि यह रकम हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है। इसी आधार पर मामले को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भी भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post