लगातार बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, बद्रीनाथ हाईवे बंद; अलकनंदा-भागीरथी का जलस्तर बढ़ा

उत्तराखंड में मॉनसून के सक्रिय होने के बाद लगातार हो रही बारिश का असर चारधाम यात्रा पर भी दिखाई देने लगा है। चमोली जिले के गुलाबकोटी क्षेत्र में मलबा आने और सड़क धंसने से बदरीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया है, जिससे यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

वहीं रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के कारण अलकनंदा और भागीरथी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिला प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए लोगों और तीर्थयात्रियों से सतर्क रहने तथा नदी किनारे और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

Advertisement

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी (DDMO) नंदन सिंह राजवार ने बताया कि ऊपरी हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते नदियों में पानी का बहाव बढ़ा है। वर्तमान में जलस्तर 622 मीटर पर है, जबकि चेतावनी स्तर 626 मीटर और खतरे का स्तर 627 मीटर निर्धारित किया गया है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि यदि जलस्तर चेतावनी के निशान तक पहुंचता है तो व्हाट्सएप ग्रुप, सार्वजनिक घोषणाओं और ज़मीनी टीमों के माध्यम से तुरंत अलर्ट जारी किया जाएगा। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष हालात की लगातार निगरानी कर रहा है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यदि अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रही तो दोनों नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के और करीब पहुंच सकता है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post