सिंधोरा थाना क्षेत्र में युवक सौरभ सिंह उर्फ बंटी की हत्या के मामले में परिजनों ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि नामजद आरोपियों के खिलाफ पहले भी थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों का मनोबल बढ़ा और उन्होंने घटना को अंजाम दिया।
परिजनों के अनुसार, 2 जुलाई की रात करीब 9 बजे सौरभ सिंह उर्फ बंटी की घर के गेट के सामने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि शिकायतों के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
![]() |
| Advertisement |
ज्ञापन में परिजनों ने आरोपियों पर रासुका और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराने, फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
![]() |
| Advertisement |
साथ ही आरोप लगाया कि आरोपी अब भी परिवार को धमकी दे रहे हैं।परिजनों ने बबलू सिंह, शिशु सिंह, देवी सिंह, राजेश सिंह, गोलू सिंह और हरिओम सिंह को नामजद बताते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
![]() |
| Advertisement |



