वाराणसी: पुलिस से मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल, दूसरा पीछा कर पकड़ा गया

वाराणसी में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 लाख रुपये की लूट के मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मौके से भागने लगा। पुलिस ने करीब 50 मीटर तक पीछा कर उसे दबोच लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह मुठभेड़ रात करीब 2:30 बजे रामनगर थाना क्षेत्र के बंदरगाह इलाके में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि चेतगंज क्षेत्र में हुई लूट के दो आरोपी रामनगर के भीटी इलाके में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर चेतगंज और रामनगर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस के अनुसार, बंदरगाह के पास दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल होकर गिर पड़ा, जबकि दूसरा भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश सेठ और आशीष मौर्या के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट की रकम में से 1.25 लाख रुपये बरामद किए हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

Advertisement

एडीसीपी काशी वैभव बांगर ने बताया कि 27 जून की रात चेतगंज थाना क्षेत्र के तेलियाबाग इलाके में सर्राफा व्यवसायी अमित कुमार से पांच लाख रुपये की लूट हुई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई थी, जिसके बाद से उनकी तलाश जारी थी।घटना के अनुसार, अमित कुमार अपने दो परिचितों से पांच लाख रुपये लेकर अपने दोस्त के साथ चौक की ओर जा रहे थे।

Advertisement

रास्ते में पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोककर हथियार के बल पर स्कूटी में रखा रुपयों से भरा बैग लूट लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। छीना-झपटी के दौरान बदमाशों की एक बुलेट मोटरसाइकिल मौके पर ही छूट गई थी, जो जांच में पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुई । 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post