धोखा मिलने के दावे वाली पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ की निजी जिंदगी सुर्खियों में

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल की एक क्रिप्टिक पोस्ट वायरल होने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भी इन चर्चाओं पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।


वायरल पोस्ट में आकृति अग्रवाल ने लिखा कि उन्हें कई बार धोखा मिला, लेकिन उन्होंने कभी किसी से कुछ नहीं कहा। उन्होंने यह भी लिखा कि अब सोशल मीडिया पर उनके बारे में सामने आने वाली हर बात उन्हें सच लगने लगी है। हालांकि, पोस्ट शेयर करने के कुछ समय बाद ही उन्होंने उसे डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक उसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर फैल चुके थे।
Advertisement

आकृति ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे पृथ्वी शॉ से जोड़कर देख रहे हैं। इसी के बाद दोनों की सगाई टूटने और रिश्ते में खटास आने की चर्चाएं तेज हो गईं। फिलहाल इन दावों की किसी भी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement

बता दें कि पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने इसी साल मार्च में अपनी सगाई का ऐलान किया था। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वायरल पोस्ट के बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है, लेकिन दोनों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post