शादी के ढाई महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

दिल्ली में प्रेम विवाह के करीब ढाई महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव दक्षिण दिल्ली के पालिका कुंज स्थित एनडीएमसी फ्लैट्स के बाहर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष 10 लाख रुपये नकद और एक कार की मांग कर रहे थे। उनका कहना है कि मांग पूरी न होने पर महिला को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

Advertisement

परिवार के मुताबिक, युवती ने 24 अप्रैल 2026 को प्रेम विवाह किया था। पिता के निधन के बाद वह अपनी मां की आर्थिक मदद करती थी और शादी के बाद भी अपनी तनख्वाह का कुछ हिस्सा घर भेजना चाहती थी। आरोप है कि पति उसकी पूरी सैलरी अपने पास रखना चाहता था, जिससे दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना से एक दिन पहले भी इसी मुद्दे पर दोनों में कहासुनी हुई थी।

Advertisement

परिजनों ने बताया कि घटना वाले दिन युवती ने अपनी मां से फोन पर बात कर बताया था कि वह दफ्तर से पति के घर जा रही है। कुछ समय बाद उसके घायल होने की सूचना मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post