बड़ागांव में गैस एजेंसी की चेतावनी, ई-केवाईसी नहीं कराने वालों पर कार्रवाई

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र की मां भद्रकाली इंडेन गैस एजेंसी ने एलपीजी उपभोक्ताओं से समय रहते ई-केवाईसी कराने की अपील की है। एजेंसी प्रबंधन के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं ने अब तक ई-केवाईसी पूरी नहीं कराई है, उनकी गैस सब्सिडी तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है।

एजेंसी के संचालक उपेंद्र सिंह और मैनेजर सतीश मौर्या ने बताया कि ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 15 अगस्त निर्धारित की गई है। यदि इस अवधि तक प्रक्रिया पूरी नहीं की जाती है तो संबंधित उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन ब्लॉक कर दिए जाएंगे। इसके बाद न तो सिलेंडर की बुकिंग हो सकेगी और न ही होम डिलीवरी की सुविधा मिलेगी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था गैस कनेक्शनों का सत्यापन सुनिश्चित करने और फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के उद्देश्य से लागू की गई है। उपभोक्ता ऑफलाइन माध्यम से भी ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, गैस पासबुक (कंज्यूमर डायरी) और आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ कोदई कुरु स्थित मां भद्रकाली इंडेन गैस एजेंसी कार्यालय पहुंचकर बायोमेट्रिक सत्यापन या ओटीपी के जरिए प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

Advertisement

वहीं, ऑनलाइन सुविधा का लाभ लेने के लिए इंडेन गैस के ग्राहक इंडियन ऑयल वन ऐप डाउनलोड कर घर बैठे फेस ऑथेंटिकेशन या ओटीपी के माध्यम से भी ई-केवाईसी अपडेट कर सकते हैं। एजेंसी ने सभी उपभोक्ताओं से अंतिम तिथि से पहले प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post