गोरखपुर। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती एक युवती के लिए महंगी साबित हुई। शादी का प्रस्ताव देकर भरोसा जीतने वाले साइबर ठग ने खुद को यूके का कारोबारी बताकर करीब 15 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, युवती की मुलाकात इंस्टाग्राम पर एक मैरिज ब्यूरो के विज्ञापन के माध्यम से हुई थी। इसके बाद व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हुई। राहुल सिंघानिया नाम बताने वाले व्यक्ति ने विदेशी नंबर से संपर्क कर खुद को यूनाइटेड किंगडम में रहने वाला व्यवसायी बताया और शादी की इच्छा जताई। बातचीत के दौरान उसने युवती का विश्वास जीत लिया।
![]() |
| Advertisement |
कुछ समय बाद आरोपी ने युवती को महंगे उपहार, डायमंड रिंग, आभूषण और विदेशी मुद्रा भेजने की बात कही। इसके बाद पार्सल एजेंसी के कर्मचारी बनकर कुछ लोगों ने कस्टम ड्यूटी, टैक्स, इमिग्रेशन शुल्क और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर अलग-अलग खातों में रुपये जमा कराने शुरू कर दिए। बाद में कानूनी कार्रवाई और जांच एजेंसियों का डर दिखाकर भी उससे रकम वसूली गई।
![]() |
| Advertisement |
23 से 29 जून के बीच युवती ने बैंक खातों, यूपीआई और क्यूआर कोड के जरिए विभिन्न किस्तों में करीब 15 लाख रुपये भेज दिए। जब आरोपी ने और रुपये की मांग की, तब युवती और उसके परिजनों को ठगी का एहसास हुआ।परिजनों के अनुसार, यह रकम युवती की शादी और मकान निर्माण के लिए जमा की गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
![]() |
| Advertisement |



