आगरा में बारिश के बीच बड़ा हादसा, नाले में समाई साड़ी की दुकान

आगरा। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर के मंटोला थाना क्षेत्र स्थित सुभाष बाजार में नाले के ऊपर बनी एक साड़ी की दुकान अचानक ढह गई। हादसे के समय दुकान में मौजूद छह लोग मलबे के साथ नाले में गिर गए। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला सिपाही, उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी समेत पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि महिला सिपाही की मां देर रात तक लापता रहीं, जिनकी तलाश के लिए नाले में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

Advertisement

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण दुकान की नींव कमजोर पड़ गई, जिससे यह हादसा हुआ। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement

घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय व्यापारियों ने नाले के ऊपर बनी जर्जर दुकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से ऐसी सभी दुकानों का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post