भारी बारिश के बीच महाराष्ट्र में कई बार कांपी धरती, भूकंप के झटकों से लोग दहशत में

महाराष्ट्र में जारी भारी बारिश के बीच मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। झटकों के बाद लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।जानकारी के अनुसार, रात 1:37 बजे से 3:23 बजे के बीच चार बार धरती कांपी। रिक्टर पैमाने पर इन झटकों की तीव्रता 3.6 से 4.6 के बीच दर्ज की गई। प्रशासन ने सभी संबंधित जिलों में स्थिति पर नजर बनाए रखी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

वहीं, राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन पहले से ही प्रभावित है। कई क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। ऐसे में भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी। प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post