शहर दक्षिणी सीट पर जायसवाल समाज ने रमाकांत जायसवाल की दावेदारी का किया समर्थन

अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा (उत्तर प्रदेश) के तत्वावधान में विशेश्वरगंज स्थित चंद्रमौली अतिथि गृह में समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक एवं प्रेस वार्ता आयोजित की गई। बैठक में समाज के युवाओं को व्यापार के साथ-साथ राजनीति, नौकरी और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने तथा राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

राष्ट्रीय महासचिव ध्रुव चंद्र जायसवाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जो भी राजनीतिक दल जायसवाल समाज को उचित प्रतिनिधित्व देगा, समाज उसका पूरा समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि 389 शहर दक्षिणी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के युवा नेता रमाकांत जायसवाल सक्रिय रूप से जनता के बीच कार्य कर रहे हैं। महासभा के पदाधिकारियों ने सपा नेतृत्व से उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने की मांग करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समाज को मजबूत प्रतिनिधित्व मिलेगा।बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल सहित समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।





Post a Comment

Previous Post Next Post