उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के उद्यान विभाग परिसर में वृक्ष महोत्सव के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने दर्जनों पौधे रोपित कर उनके संरक्षण एवं विकास का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. शर्मा ने कहा कि विश्व में युद्ध और बढ़ते प्रदूषण के कारण पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे समय में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक वृक्ष लगाए और केवल पौधारोपण तक सीमित न रहकर उनके संरक्षण एवं विकास की जिम्मेदारी भी निभाए। उन्होंने लोगों से पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए वृक्षारोपण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट, शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Tags
Trending



