हिन्दू एकता से ही लव जिहाद व धर्मांतरण पर लगेगी रोक: गोपाल राय

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद (VHRP) की ओर से पराड़कर भवन में नारी सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि लव जिहाद और धर्मांतरण जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक हिन्दू समाज की एकता और जागरूकता से ही संभव है। उन्होंने युवाओं, विशेषकर बेटियों से सतर्क रहने और शिक्षा व संस्कार के माध्यम से सशक्त बनने का आह्वान किया।

गोपाल राय ने बताया कि संगठन का विस्तार कई देशों तक हो चुका है और विभिन्न देशों में राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने केरल की पूर्व महापौर एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री प्रमिला को विश्व हिन्दू रक्षा परिषद महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने की घोषणा की। साथ ही वाराणसी में 150 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जानकारी भी दी।कार्यक्रम में मंदिरों की सुरक्षा, सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। सम्मेलन में संगठन के प्रदेश, जिला एवं अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।





Post a Comment

Previous Post Next Post