केंद्रीय मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' के 16वें पुनर्प्राप्ति जन्मोत्सव पर वाराणसी में विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए प्रार्थना की गई।
कबीरचौरा क्षेत्र में जरूरतमंदों को नि:शुल्क चाय और बिस्कुट वितरित किए गए, जबकि विशेश्वरगंज में केक काटकर पुनर्जन्म दिवस मनाया गया। इसके अलावा खोजवा, शिवपुर, रोहनिया, गंगापुर और पिंडरा क्षेत्रों में भी सेवा कार्य आयोजित किए गए।कार्यक्रम में अजय केशरी, संजय केशरी, अजीत सिंह बग्गा, लल्ली चौधरी, ऋषि केशरी, मनीष केशरी, कैलाश केशरी, महेश चंद्र महेश्वरी, विवेक जायसवाल, बीरू गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Tags
Trending



