खाद की कमी को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

सिगरा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीएपी, यूरिया और पोटाश की कथित कमी, कालाबाजारी और तस्करी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ता हरीश मिश्रा ने अर्धनग्न होकर विरोध जताया और सिगरा थाने पहुंचकर अधिकारियों को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान हरीश मिश्रा ने आरोप लगाया कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है, जबकि कई सहकारी समितियों पर ताले लटके हैं, जिससे धान की बुवाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि खाद की कथित दलाली और तस्करी से किसान परेशान हैं।सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से डीएपी, यूरिया और पोटाश की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, कालाबाजारी व तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा 15 दिनों के भीतर सभी सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन में संदीप यादव और अनिल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।





Post a Comment

Previous Post Next Post