कन्नौज: सरकारी स्कूल के क्लासरूम में शिक्षक-शिक्षिका का कथित किसिंग वीडियो वायरल, जांच शुरू

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सौरिख विकासखंड के एक कंपोजिट (प्राथमिक/जूनियर) विद्यालय का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो में एक सहायक अध्यापक और सहायक अध्यापिका क्लासरूम के अंदर आपत्तिजनक व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

बताया जा रहा है कि वीडियो सर्दियों के समय का है, जिसमें दोनों शिक्षक गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि बच्चों के कक्षा से बाहर जाने के बाद दोनों ने क्लासरूम में एक-दूसरे को किस किया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने नाराजगी जताते हुए इसे शिक्षक की गरिमा और विद्यालय की मर्यादा के खिलाफ बताया।

Advertisement

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल बच्चों के चरित्र निर्माण का केंद्र होता है और शिक्षक समाज के आदर्श माने जाते हैं। ऐसे में यदि विद्यालय परिसर में इस तरह का आचरण हुआ है तो यह बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने दोषी पाए जाने पर दोनों शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संदीप कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है। बीएसए के अनुसार प्रथम दृष्टया वीडियो पुराना प्रतीत होता है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोनों शिक्षकों के खिलाफ निलंबन सहित विभागीय कार्रवाई की जाएगी और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post