वाराणसी के रामनगर में पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत कार्रवाई करते हुए हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने मौके से तीन अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक किया सेल्टोस कार को भी पुलिस ने सीज किया है।
पुलिस के मुताबिक, वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। इसमें 102 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और 320 खुले पैकेट बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि शराब हरियाणा के पानीपत और सोनीपत से लाई गई थी और इसे चंदौली के रास्ते बिहार पहुंचाने की तैयारी थी।
![]() |
| Advertisement |
जांच में यह भी पता चला कि तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए शराब लदे वाहन के आगे किया सेल्टोस कार लगा रखी थी। कार सवार आरोपी रास्ते में पुलिस की चेकिंग और गतिविधियों की रेकी कर इसकी जानकारी पीछे चल रहे साथियों को दे रहे थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
![]() |
| Advertisement |
पुलिस अब गिरोह के मुख्य सरगना, शराब सप्लायर और बिहार में खेप लेने वाले नेटवर्क की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
![]() |
| Advertisement |



