खीरी में नवविवाहिता की चाकू से हत्या, शादी के एक महीने बाद पहली विदाई पर आई थी मायके

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गुरुवार को दिनदहाड़े एक नवविवाहिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतका 25 वर्षीय आरती की शादी एक जुलाई को हुई थी और वह शादी के बाद पहली बार विदाई लेकर अपने मायके सहसपुर गांव आई थी। 

बताया गया कि आरती अपनी बहन के साथ घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक प्रदीप वहां पहुंचा और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पेट में कई वार होने से आरती गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। घायल आरती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement

 पुलिस की शुरुआती जांच में मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। वहीं, मृतका के परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और उसी रंजिश में हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। 

Advertisement

इसी जिले के ढकवा चौकी क्षेत्र के सेमरई गांव में गुरुवार सुबह एक अन्य घटना भी सामने आई, जहां एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post