डबल किंग इंडस्ट्रीज़ एलएलपी के प्रमुख ब्रांड M-OASIS ने वाराणसी में आयोजित वार्षिक वितरक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह-2026 में राष्ट्रीय विस्तार की घोषणा की। कार्यक्रम में देशभर से 150 से अधिक अधिकृत वितरक शामिल हुए।कंपनी के सीएमडी संजय सिन्हा ने बताया कि वर्ष 1989 में वाराणसी से शुरू हुई कंपनी आज 350 से अधिक वितरकों और 10 लाख से अधिक ग्राहकों का नेटवर्क बना चुकी है। उन्होंने अखिल भारतीय टोल-फ्री ग्राहक सेवा शुरू करने तथा विभिन्न राज्यों में सेवा केंद्रों के विस्तार की घोषणा की।
कंपनी ने आगामी सीजन में कई नए एयर कूलर मॉडल लॉन्च करने की भी जानकारी दी। वहीं वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वितरकों को एलईडी टीवी, एसी, मोबाइल फोन, होंडा एक्टिवा और रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया गया। कंपनी ने गुणवत्ता, उचित मूल्य और बेहतर ग्राहक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।



