महामना वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में "विकसित भारत में छात्रों का योगदान एवं महामना प्रेरणा सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सोसाइटी के अध्यक्ष एवं भाजयुमो वाराणसी के महानगर मंत्री विवेक सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. उत्तम ओझा, BHU के IESD के प्रोफेसर प्रशांत श्रीवास्तव, हिंदी विभाग के प्रोफेसर एवं भोजपुरी अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रभाकर सिंह, भाजयुमो वाराणसी जिलाध्यक्ष अमन सोनकर, महानगर मंत्री रोहित सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विकसित भारत के निर्माण में छात्रों की भूमिका और उनके योगदान पर चर्चा की गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों एवं सहयोगियों को महामना प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सम्मी सिंह ने किया। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान देने वाले मयंक भूषण सिंह, दिव्यांशु सिंह, विपुल सिंह, अमित जायसवाल, शुभम सिंह, शाहिल सोनकर, मोहित गुप्ता, शिवम सहित सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।



