लंका पुलिस का बड़ा खुलासा, चार चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी और दो बाल अपचारी गिरफ्तार

थाना लंका पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में रामनगर निवासी 20 वर्षीय रेहान खान और 23 वर्षीय हिमांशु थापा शामिल हैं, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत काशी जोन के अधिकारियों की निगरानी में थाना लंका पुलिस ने 2 जुलाई की रात करीब 11:10 बजे रामनगर स्थित ग्राउंड के पास चारों को पकड़ लिया। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना लंका में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

पूछताछ में एक बाल अपचारी ने स्वीकार किया कि उसने बीएचयू के न्यू विश्वनाथ मंदिर परिसर से रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी की थी। उसने बताया कि वह शौक और पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए वाहन चोरी करता था। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों रेहान खान, हिमांशु थापा और दूसरे बाल अपचारी ने पूछताछ में बताया कि चोरी की मोटरसाइकिलें उन्हें इसी बाल अपचारी ने कम कीमत पर बेची थीं। सस्ते दाम में वाहन मिलने के कारण उन्होंने उन्हें खरीद लिया।

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गन मेटल ग्रे रंग की रॉयल एनफील्ड बुलेट, लाल-काले रंग की हीरो ग्लैमर, काले रंग की होंडा एक्टिवा 4जी और काले रंग की एक अन्य रॉयल एनफील्ड सहित कुल चार चोरी के वाहन बरामद किए हैं।इस कार्रवाई को थाना लंका के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सौरभ तिवारी, उपनिरीक्षक अनिल कुमार तथा थाना लंका और सर्विलांस सेल की पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post