वन महोत्सव: पुराने बरगद की छांव में लगी पर्यावरण की कक्षा, बच्चों ने किया पौधरोपण

देशव्यापी वन महोत्सव के तहत कबीरचौरा स्थित कम्पोजिट विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 137 सीईटीएफ, 39 गंगा टास्क फोर्स और नमामि गंगे गंगा विचार मंच की जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण, जल एवं नदी संरक्षण तथा स्वच्छता को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

विद्यालय परिसर में स्थित वर्षों पुराने बरगद के पेड़ की छांव में पर्यावरण विषय पर विशेष कक्षा आयोजित की गई, जहां सेना के जवानों और समाजसेवियों ने बच्चों को प्रकृति संरक्षण, जल बचाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का महत्व बताया। वक्ताओं ने बढ़ते प्रदूषण, गिरते भूजल स्तर, प्रदूषित होती नदियों और तेजी से बढ़ते कंक्रीट के जंगलों पर चिंता जताते हुए विद्यार्थियों को बचपन से ही प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। खेल-खेल में पर्यावरण से जुड़ी रोचक जानकारियां साझा की गईं तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को उपहार भी वितरित किए गए। गंगा टास्क फोर्स की ओर से सभी प्रतिभागियों को औषधीय पौधे भेंट किए गए।

Advertisement

इस अवसर पर समाजसेविका सीए जमुना शुक्ला, गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार देवेंद्र बसनेट, नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि, चारुशिला सिन्हा, प्रीति रवि जायसवाल, रंजना गुप्ता, विद्यालय की प्रधानाचार्य मधु सिंह, सहायक अध्यापिका प्रतिमा चौरसिया, हेमप्रभा उपाध्याय, हिमांशु श्रीवास्तव, भीम सिंह, सरस्वती मिश्रा, राजीव शंकर तिवारी, दीपेंद्र, रोहित और शालिनी गौड़ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post