यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: लखनऊ-प्रयागराज को मिले नए पुलिस कमिश्नर, 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में लखनऊ और प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं, जबकि वाराणसी और गोरखपुर के एडीजी समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर भी नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। साथ ही गृह सचिव का भी बदलाव किया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, वाराणसी के एडीजी पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन में आईजी के पद पर तैनात आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को उत्तर प्रदेश का नया गृह सचिव बनाया गया है। अब तक गृह सचिव रहे मोहित गुप्ता को भ्रष्टाचार निवारण संगठन में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर भेजा गया है।

Advertisement

गोरखपुर जोन के एडीजी मुथा अशोक जैन को अग्निशमन विभाग का महानिदेशक बनाया गया है। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर रहे अमरेंद्र के. सेंगर को अभिसूचना विभाग का महानिदेशक बनाया गया है। साथ ही उन्हें पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

Advertisement

एडीजी लॉजिस्टिक राम कुमार को गोरखपुर जोन का एडीजी बनाया गया है। तकनीकी सेवाओं के एडीजी नवीन अरोरा को वाराणसी का नया एडीजी नियुक्त किया गया है। एडीजी अभिसूचना भगवान एस. श्रीवास्तव को तकनीकी सेवाओं का एडीजी बनाया गया है। वहीं, डॉ. संजीव गुप्ता को एडीजी लॉजिस्टिक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Advertisement

इसके अलावा, होमगार्ड के आईजी धर्मवीर को पीएसी पूर्वी जोन, प्रयागराज का आईजी बनाया गया है। पुलिस अकादमी मुरादाबाद के आईजी विनोद कुमार सिंह को लखनऊ में विशेष जांच का आईजी नियुक्त किया गया है। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार को मुरादाबाद पीटीएस का आईजी बनाया गया है।अन्य तबादलों में एसपी संबद्ध मुख्यालय अनूप कुमार सिंह को ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि आनंद कुमार को लोक शिकायत मुख्यालय, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है।सरकार का यह व्यापक प्रशासनिक फेरबदल कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस प्रशासन में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post