वाराणसी में राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई, सैकड़ों महिलाओं ने रखीं शिकायतें

वाराणसी के सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान वाराणसी समेत आसपास के जिलों से पहुंची सैकड़ों महिलाओं ने पारिवारिक विवाद, घरेलू उत्पीड़न, जमीन संबंधी विवाद और अन्य समस्याओं से जुड़ी शिकायतें आयोग के समक्ष रखीं।

बबीता चौहान ने बताया कि अधिकांश मामले पारिवारिक और भूमि विवाद से जुड़े हैं, जिनकी गंभीरता से सुनवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग का उद्देश्य प्रत्येक पीड़ित महिला को न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

Advertisement

उन्होंने महिलाओं में अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि जानकारी के अभाव में कई महिलाएं आज भी आधार कार्ड जैसी मूलभूत सुविधाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रही हैं। सरकार महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Advertisement

Advertisement






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post