उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, भूस्खलन से हाईवे बंद; रुद्रप्रयाग में तीन महिलाओं का सफल रेस्क्यू

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई स्थानों पर भूस्खलन और नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि के कारण प्रशासन ने एहतियातन चारधाम यात्रा अगले दो दिनों के लिए स्थगित कर दी है। वहीं, कई राष्ट्रीय राजमार्ग और संपर्क मार्ग भी बंद हो गए हैं।

गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। भारी वर्षा के अलर्ट और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज और कल के लिए यात्रा रोकने का निर्णय लिया गया है। बदरीनाथ धाम से करीब चार किलोमीटर पहले कंचनगंगा क्षेत्र में भूस्खलन होने से मार्ग बाधित हो गया है। मसूरी मार्ग समेत कई अन्य सड़कें भी बंद हैं, जबकि नदियां उफान पर हैं।

Advertisement

उधर, रुद्रप्रयाग जिले में मंदाकिनी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन महिलाएं नदी के बीच फंस गईं। जानकारी के अनुसार, तिलवाड़ा-सुमाड़ी पुल के नीचे स्थानीय निवासी सुजान सिंह ने सूचना दी कि तीन महिलाएं लकड़ी एकत्र करने के लिए नदी पार गई थीं। इसी दौरान जलस्तर बढ़ने से वे बीच नदी में फंस गईं।

Advertisement

सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने तत्काल एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और जल पुलिस की रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेजा। संयुक्त अभियान चलाकर तीनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post