बाबतपुर में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 'एक वृक्ष मां गंगा के नाम' अभियान का आगाज

वाराणसी।गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गंगा समग्र की ओर से 'एक वृक्ष मां गंगा के नाम' अभियान का शुभारंभ बुधवार को बाबतपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज से किया गया। अभियान के पहले दिन विद्यालय परिसर में पीपल, मौलसरी और आम जैसे छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। यह अभियान रक्षाबंधन तक एक माह तक चलाया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गेल इंडिया लिमिटेड के पूर्व उप महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के अस्तित्व को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी माध्यम है। 

उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।गंगा समग्र के सह प्रांत संयोजक दिवाकर द्विवेदी ने जैव विविधता के संरक्षण पर बल देते हुए पीपल, पाकर, बरगद, गूलर और नीम जैसे पारंपरिक वृक्षों के रोपण को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि ये वृक्ष सर्वाधिक ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और पक्षियों व अन्य जीवों के लिए भोजन तथा आश्रय का प्रमुख आधार हैं। उन्होंने सभी लोगों से कम से कम एक पौधा 'मां गंगा के नाम' लगाने की अपील की।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश दुबे ने की, जबकि संचालन गंगा समग्र के भाग संयोजक चंद्र प्रकाश ने किया। इस अवसर पर जिला सहसंयोजक राज नारायण पटेल, जिला शैक्षणिक आयाम प्रमुख जयप्रकाश दुबे, वृक्षारोपण आयाम प्रमुख भगत राम यादव, मीडिया आयाम प्रमुख मनोज पांडेय, हरहुआ खंड के सहसंयोजक दीपक चौहान, वरुणा नदी आयाम प्रमुख आशीष सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

विद्यालय के शिक्षकगण और सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भी पौधरोपण में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post