लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार सुबह से नोएडा, मेरठ, गोंडा, सहारनपुर समेत करीब 15 शहरों में रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है, जिससे कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें सात जिलों में अत्यधिक भारी तथा 53 जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
सहारनपुर में तड़के करीब चार बजे हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। दो घंटे की बारिश से कई स्थानों पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया। जिला अधिकारी कार्यालय परिसर में भी घुटनों तक पानी जमा हो गया। वहीं, जिला जज, मंडलायुक्त और नगर आयुक्त समेत वरिष्ठ अधिकारियों के आवास वाली ऑफिसर्स कॉलोनी में भी जलभराव हो गया। कई कॉलोनियों, घरों और दुकानों में बारिश का पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
 |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |