लखनऊ-अयोध्या हाईवे होगा और सुरक्षित, ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए बनेगा फ्लाईओवर व 2 अंडरपास

लखनऊ। लखनऊ-अयोध्या हाईवे (एनएच-27) पर सफर करने वालों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए सफेदाबाद, ददरा, सफदरगंज और भिटरिया जैसे ब्लैक स्पॉट्स का सुधार किया जाएगा। इसके तहत सफेदाबाद में फ्लाईओवर, ददरा और भिटरिया में दो अंडरपास तथा एक जंक्शन का निर्माण किया जाएगा।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इस परियोजना के लिए ₹130 करोड़ की मंजूरी दी है। मुंबई की आईआरबी कंपनी को निर्माण कार्य सौंप दिया गया है, जो सितंबर 2026 से काम शुरू करेगी। अधिकारियों के अनुसार, करीब एक साल में पूरा निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

Advertisement

सफेदाबाद में बनने वाला फ्लाईओवर 140 मीटर लंबा और 19 मीटर चौड़ा होगा, जबकि ददरा और भिटरिया में क्रमशः 385 मीटर और 850 मीटर लंबे दो-लेन अंडरपास बनाए जाएंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद हाईवे पर दुर्घटनाओं में कमी आएगी, यातायात सुगम होगा और यात्रियों का सफर अधिक सुरक्षित व तेज़ हो सकेगा।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post