मुरादाबाद: अदीला हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, पति ने कबूला जुर्म

मुरादाबाद के चर्चित अदीला रहमान हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने कई अहम तथ्य आए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पति गुलफाम अली ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने पत्नी अदीला की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस का दावा है कि वारदात उसी थार एसयूवी के भीतर हुई, जिसे अदीला ने प्रेम विवाह के बाद अपने पति को उपहार में दिया था।

जांच के मुताबिक दंपति के बीच पारिवारिक रिश्तों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि अदीला चाहती थी कि गुलफाम अपने परिवार से अलग रहे, जबकि इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। इसी विवाद के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।

Advertisement

पुलिस के अनुसार हत्या के बाद आरोपी ने शव को रुड़की के पास नहर में फेंक दिया और एक पुराने मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए रामपुर जेल में आत्मसमर्पण कर दिया। अदीला 25 जून को एलएलबी की परीक्षा देने के लिए हैदराबाद जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। अब पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार और थार वाहन की बरामदगी के साथ मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post